पाली,हरदोई।सवायजपुर तहसील क्षेत्र में स्थित डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट रूपापुर मुंडेर में गाजियाबाद से आये सद्गुरु साक्षी रामकृपाल महाराज ने साइंस डिवाइन आध्यात्मिक कार्यक्रम में वैज्ञानिक विधि द्वारा सरल जीवन जीने की विधि बताई।कार्यक्रम की शुरुआत चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह व उनकी पत्नी संध्या सिंह ने साक्षी महाराज की गुरुवंदना कर की।कार्यक्रम में शिरकत कर रहे सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने साइंस डिवाइन की एक शाखा सवायजपुर में चलाने का आश्वासन दिया।मालूम हो कि सद्गुरु साक्षी रामकृपाल महाराज गाजियाबाद में झुग्गी झोपड़ी शिक्षा समिति संस्थान चला रहे हैं जिसमें झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लगभग 500 बच्चों को फ्री में रहना खाना व उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है।कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने अपनी दिव्य वाणी से चमत्कारी दृष्टि और पवित्र स्पर्श द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का संचरण करना बताया। उन्होंने कहा ,संजीवनी क्रिया, सिद्ध कामना क्रिया, साक्षी साधना सभी को करायी। शिविर में मौजूद हजारों की संख्या में किसान मिल कर्मी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने कहा, हर महीने के तीसरे रविवार को चीनी मिल में सद्गुरु साक्षी महाराज के निर्देशानुसार, आयोजित किया जाएगा,जिसमें संजीवनी क्रिया साक्षी साधना क्रिया आदि के बारे में सूक्ष्म जानकारी दी जाएगी।इस मौके पर भरखनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी,दीपांशू सिंह,अमित गुप्ता,एडवोकेट संजय पांडेय,विनय मिश्रा,संतोष सिंह,जितेंद्र पचौरी,अभिनव राठौर,आशीष मिश्रा,उमेश सिंह,पाली थाना अध्यक्ष डीपी सिंह,विपुल राय,जगमोहन सर्वटे , शोभित रस्तोगी आदि शामिल रहे।